फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 27 घरों पर लटकी ध्वस्तीकरण की तलवार, जल्द चलेगा बुलडोजर

Sat, 01 Jul 2023 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुंभ 2025 के पहले भारद्वाज मुनि आश्रम के विस्तार को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही थीं। विस्तार के क्षेत्र में आने वाले 33 भवन स्वामियों को पीडीए की तरफ से पिछले साल नवंबर में ही नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
भारद्वाज आश्रम, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारद्वाज आश्रम परिसर के विस्तार के साथ ही अब वहां पर फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र की स्थापना भी होगी। विस्तार की जद में आने वाले 27 भवनों पर जल्द बुलडोजर गरजेगा। पीडीए पहले ही इन भवनों को तोड़ने का आदेश जारी कर चुका है। जिसके बाद भवन स्वामी पीडीए का चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन

 

कुंभ 2025 के पहले भारद्वाज मुनि आश्रम के विस्तार को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही थीं। विस्तार के क्षेत्र में आने वाले 33 भवन स्वामियों को पीडीए की तरफ से पिछले साल नवंबर में ही नोटिस जारी किया था। इसमें से कुछ भवन स्वामियों ने अपने दस्तावेज जमा किए थे। इसके बाद 27 भवन स्वामियों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकने लगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में आश्रम के पास ही फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें