फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, छात्रों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Sat, 17 Oct 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं ने छात्रसंघ भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूं
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र नेताओं ने छात्रसंघ भवन परिसर में शुक्रवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मामले में आरोपों का सामना कर चुके लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र नेताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड में रसूखदार लोगों की कथित संलिप्तता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब इस मामले में आरोपों का सामना कर चुके दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के बाद फिर से आक्रोश बढ़ा है।
छात्र नेता प्रियांशु विद्रोही व गौरव गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को अपराधमुक्त बनाने की बात करते हैं लेकिन सरकार पर अपराध के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। प्रदर्शन में राघवेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, विजयकांत यादव, अनुराग यादव, रोशन कुमार, अमित विपक्षी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें