फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढते खतरे के बीच मूल्यांकन स्थगित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच यूपी बोर्ड मूल्यांकन को आगे बढ़ाने की मांग की है। ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 13 मार्च को जारी की गई एडवाइजरी को देखते हुए मूल्यांकन कार्य को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ओम प्रकाश शर्मा ने सरकार से मांग की कि कुछ समय तक के लिए मूल्यांकन स्थगित कर दिया जाए। यदि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। शिक्षक संघ का कहना है कि कोरोना के खतरे के बीच मूल्यांकन शुरू करना प्रदेश के लाखों शिक्षकों को जोखिम में डालना है। संघ का कहना है कि मूल्यांकन केंद्रों गंदगी रहती और पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं रहती है। मूल्यांकन केंद्रों पर कम से कम चार सौ से पांच सौ शिक्षक मौजूद रहते हैं ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें