अब किसी संगठन को नहीं देंगे लाइब्रेरी हॉल: बार अध्यक्ष
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद से जुड़े अधिवक्ता जयराज सिंह तोमर ने कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। बताया था कि संगोष्ठी में समान नागरिक संहिता और वक्फ एक्ट के कानूनी पहलुओं पर चर्चा होगी। लेकिन, विवादित बयान सामने आने के बाद हम सतर्क हो गए हैं। आज के बाद बार एसोसिएशन का लाइब्रेरी हॉल किसी भी कार्यक्रम के लिए बाहरी संगठन को नहीं दिया जाएगा। वहीं, जयराज सिंह तोमर का कहना है कि यह कार्यक्रम कहीं दूसरी जगह होना था। वहां जगह नहीं मिलने पर कुछ लोग मेरे पास आए और हॉल दिलाने का आग्रह किया। मैंने अपने लेटरपैड पर बार अध्यक्ष से हॉल की अनुमति मांगी, जो मिल भी गई।
विहिप का ऐसा कोई दूसरा कार्यक्रम तय नहींः केपी सिंह
विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में विहिप के कार्यक्रम में वह नहीं थे, इसलिए न्यायमूर्ति शेखर यादव के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। फिलहाल, अभी इस तरह का कोई दूसरा कार्यक्रम भी प्रस्तावित नहीं है। महाकुंभ में जरूर संतों का सम्मेलन करेंगे।