लखनऊ इंटरसिटी समेत नौ ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त
फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर काम किए जाने की वजह से आज सुबह 8.49 से शाम 5.40 तक मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। फाफामऊ रेलवे स्टेशन के यार्ड में आरवीएनएल प्वाइंट टर्नआउट का कार्य पूरा करेगा। इस दौरान लखनऊ इंटरसिटी समेत नौ ट्रेनें बुधवार 11 दिसंबर को निरस्त रहेंगी।
रेलवे ने जिन ट्रेनों को निरस्त किया है, उसमें गाजीपुर-प्रयागराज संगम मेमू, लखनऊ-प्रयागराज संगम, कानपुर-प्रयागराज संगम इंटरसिटी, कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर के नाम प्रमुख रूप से शामिल है। बुधवार को यह ट्रेनें दोनों ओर से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा जौनपुर-प्रयागराज संगम पैसेंजर भी निरस्त रहेगी।
पांच ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। काशी एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस 11 दिसंबर को फाफामऊ रेलवे स्टेशन नहीं आएगी। इसके अलावा तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज के बीच संचालित नहीं होगी।