फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश होते ही यूरिया की फिर बढ़ी मांग, खाद को लाइन में खड़े किसान

Tue, 26 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के घियानगर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया खाद के लिए लाइन में खड़े किसान।
विज्ञापन
तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच धान की फसल में यूरिया खाद डालने के लिए किसान परेशान हैं। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में खाद का जहां अभाव बना हुआ है। वहीं इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन सोमवार को पूरे दिन लगी रही। शाम तक कई किसानों को बगैर यूरिया खाद के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक साधन सहकारी समितियां स्थापित हैं लेकिन ज्यादातर समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। फूलपुर, प्रतापपुर एवं सहसों विकास खंड की कई साधन सहकारी समितियां सिर्फ एक सचिव के सहारे चल रही हैं। किसान गुलाब यादव, सूर्यबली, राम अभिलाष, शिव प्रसाद का कहना है कि साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की किल्लत काफी दिनों से बरकरार है। किसानों को प्राइवेट दुकानों से यूरिया खाद प्रति बोरी 50 से 100 रुपये अधिक देकर खरीदना पड़ रहा है। इफको किसान सेवा केंद्र के प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि यहां प्रतिदिन 250-300 कृषकों को सेवा केंद्र से सुगमता पूर्वक खाद उपलब्ध कराई जा रही है। रविवार को कुल 500 बोरी यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें