फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीडीए वैश्य व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

Wed, 12 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के रुदापुर में पीडीए वैश्य व्यापारी सम्मेलन की सफलता को लेकर जनसंपर्क करते अरविंद केसरवा
विज्ञापन
सपा के प्रदेश सचिव अरविंद केसरवानी की अध्यक्षता में मंगलवार को रुदापुर गांव में बैठक हुई। इसमें 18 अगस्त को सहसों बाईपास स्थित गेस्ट हाउस परिसर में होने वाले पीडीए वैश्य व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में अधिक से अधिक व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अरविंद केसरवानी ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल होंगे। क्षेत्र में जनसंपर्क और बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापारी समाज के अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की। बैठक में व्यापारी नेता संजय जायसवाल, राजा बाबू, विकास गुप्ता, राधेश्याम, पंकज सिंह और राम निरंजन समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें