इलाहाबाद (ब्यूरो)। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित 46वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में दिल्ली दो खेलों में पहले स्थान पर रही जबकि हैदराबाद दो खेलों में दूसरे स्थान पर बाजी मारी। तीसरे स्थान पर गुवाहाटी तीन खेलों में और वाराणसी दो खेलों में रहा। बुधवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंडलायुक्त राजन शुक्ला और अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
खेल के परिणाम इस प्रकार रहे। वालीबाल अंडर-14 में वाराणसी प्रथम, पटना द्वितीय, अर्नाकुलम तृतीय, वालीबाल अंडर-19 में दिल्ली प्रथम, भुवनेश्वर द्वितीय, अर्नाकुलम तृतीय, बॉस्केटबाल अंडर-14 में देहरादून प्रथम, जयपुर द्वितीय, गुवाहाटी तृतीय, अंडर-19 में मुंबई प्रथम, हैदराबाद द्वितीय, वाराणसी तृतीय, बैडमिंटन अंडर-14 में तिनसुकिया प्रथम, अर्नाकुलम द्वितीय, भुवनेश्वर तृतीय, अंडर-17 में हैदराबाद प्रथम, तिनसुकिया द्वितीय, गुवाहाटी तृतीय, अंडर-19 में अर्नाकुलम प्रथम, दिल्ली द्वितीय, गुवाहाटी तृतीय, खो-खो अंडर-14 में बंगलूरू प्रथम, वाराणसी द्वितीय, चेन्नई तृतीय, अंडर-19 में भुवनेश्वर प्रथम, हैदराबाद द्वितीय, बंगलूरू तृतीय, क्रिकेट अंडर-17 में जयपुर प्रथम, लखनऊ द्वितीय, कोलकाता तृतीय, अंडर-19 में दिल्ली प्रथम, चंडीगढ़ द्वितीय, वाराणसी तृतीय स्थान पर रहा।