फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शिफ्ट होगा भाषाजात अल्पसंख्यक आयुक्त मुख्यालय

Wed, 02 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक समय देश एवं प्रदेश की राजनीतिक एवं प्रशासनिक राजधानी के तौर पर पहचान रखने वाले इलाहाबाद से एक-एक कर प्रादेशिक एवं केंद्रीय कार्यालय लखनऊ एवं दिल्ली स्थानांतरित हो रहे हैं। पहले राजस्व परिषद, एजी आफिस जैसे कार्यालय लखनऊ स्थानांतरित करने के बाद अब भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन आने वाले आयुक्त भाषाजात अल्पसंख्यक के मुख्यालय को स्थायी रूप से 31 मार्च के बाद दिल्ली ले जाने की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन

आयुक्त भाषाजात अल्पसंख्यक का मुख्यालय इलाहाबाद में 1957 में खोला गया था। वर्तमान में इसके आयुक्त अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अख्तरूल वासे हैं। आयुक्त के अन्य क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, बेलगांम और चेन्नई में हैं। मुख्यालय के इलाहाबाद से दिल्ली ले जाने की घोषणा के बाद यहां कर्मचारियों एवं अधिकारियों में खलबली मची है। मुख्यालय के कर्मचारियों ने इस संबंध में स्थानीय सांसद श्यामा चरण गुप्त सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं से बात की। कोई भी राजनेता इस मामले में खुलकर कार्यालय को दिल्ली जाने से रोकने में आगे नहीं आ रहा है। भाषाजात अल्पसंख्यक आयुक्त का मुख्यालय जार्ज टाउन में 40 अमर नाथ झा पर स्थित है। यह कार्यालय इलाहाबाद सांसद श्यामा चरण गुप्त के आवास के एकदम बगल स्थित है। 
इलाहाबाद से जो कार्यालय बाहर चले गए0 शिक्षा निदेशक माध्यमिक, बेसिक एवं उच्च शिक्षा कैंप कार्यालय बनाकर पूरे समय लगभग लखनऊ में बैठते हैं जबकि इलाहाबाद में यूपी बोर्ड, शिक्षा निदेशालय सहित सभी कार्यालय स्थित हैं।0 राजस्व परिषद का प्रशासनिक कार्यालय पूरी तरह से लखनऊ में शिफ्ट हो गया है। सभी बड़े अधिकारी लखनऊ में ही बैठते हैं।0 पुलिस मुख्यालय का भवन बनकर तैयार है, इससे जुड़े कार्यालय लखनऊ में स्थानांतरित हो चुके हैं।0 एजी आफिस का एक बड़ा हिस्सा कई वर्ष पहले स्थानांतरित हो चुका है। कुछ हिस्से को फिर से लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही है।0 स्थानीय निधि लेखा परीक्षा संस्था को लखनऊ ले जाने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें