यहां ट्रेन का दो मिनट का ही ठहराव रहेगा। इसके बाद ट्रेन प्रयाग, जंघई के रास्ते वाराणसी दिन में दो बजे पहुंच जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले इसी रूट पर रेल विद्युतीकरण है। कुंभ के पूर्व इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाने से यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही लंबे समय से दिल्ली के लिए शताब्दी चलाने की स्थानीय स्तर से जो मांग की जा रही है, वह टी-18 एक्सप्रेस के माध्यम से पूरी हो जाएगी। वापसी में वाराणसी से इसके चलने का संभावित समय अपराह्न 2.30 बजे रहेगा। जो शाम चार बजे के आसपास जंक्शन और रात 10.30 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
दिल्ली से प्रयागराज आने में प्रमुख ट्रेनों की समयावधि
12302 हावड़ा राजधानी 6.45 घंटे
12310 पटना राजधानी 6.45 घंटे
22437 हमसफर एक्सप्रेस 8.00 घंटे
12276 दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 8.05 घंटे
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 10 घंटे