फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार से ज्यादा हुआ दिल्ली का किराया

Fri, 22 Mar 2019 11:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
busiest air route
विज्ञापन
होली के बाद  जहां प्रमुख ट्रेनों में नो रूम हो गया है तो वहीं शनिवार एवं रविवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया 17 हजार से ज्यादा का हो गया है। मजबूरी में यात्री महंगी टिकट लेने को मजबूर है। दिल्ली ही नहीं, लखनऊ,  पटना, बंगलूरू, इंदौर और नागपुर की उड़ान का भी पर्व के मौके पर किराया काफी ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन


दो दिन रंग के पर्व में सराबोर होने के बाद शुक्रवार की शाम से ही लोगों ने अपने गंतव्य की राह पकड़ ली। शुक्रवार की शाम सिर्फ एयर इंडिया की दिल्ली की ही सीधी फ्लाइट रही। हालांकि यह फ्लाइट फुल ही गई। अब शनिवार एवं  रविवार को भी दिल्ली के लिए मारीमारी मची  हुई है। शाम की फ्लाइट का किराया भी बढ़कर 17 हजार से ज्यादा हो गया है। इसी तरह शनिवार सुबह दिल्ली के लिए प्रयागराज से स्पाइस जेट की आखिरी उड़ान का भी किराया दस हजार से ज्यादा का हो गया है। छह जनवरी से स्पाइस जेट की फ्लाइट नियमित रूप से दिल्ली के लिए चल रही है।

वहीं बंगलूरू जाने वाली इंडिगो और नागपुर, इंदौर जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट का किराया भी काफी बढ़ा हुआ है। उधर इंडिगो द्वारा 20 अप्रैल से शुरू की जाने  वाली मुंबई उड़ान की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसका शुरूआती किराया भी अब बढ़कर साढ़े चार हजार रुपये के आसपास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें