फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मियों की हड़ताल एक माह टली

Sat, 07 Jan 2017 01:14 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्पलाइज एंड वर्कर्स की ओर से 15 फरवरी को प्रस्तावित केंद्रीय कर्मियों की हड़ताल एक माह के लिए टाल दी गई है। कनफेडरेशन ने यह निर्णय पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लिया है। हड़ताल की नई तारीख 16 मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



केंद्रीय कर्मी सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्पलाइज एंड वर्कर्स ने 15 फरवरी को हड़ताल घोषित कर रखी थी लेकिन इस बीच भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। इसे देखते हुए कनफेडरेशन ने हड़ताल टाल दी है। कनफेडरेशन के सहायक महासचिव सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि हड़ताल की नई तारीख 16 मार्च तय की गई है। सहायक महासचिव का कहना है कि सरकार ने सातवें वेतन आयोग की किसी भी विसंगति पर अब तक विचार नहीं किया है। कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। भत्तों पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। चुनाव की वजह से हड़ताल एक माह के लिए टली है लेकिन कर्मचारी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें