शराब से लगातार हो रही मौतों पर डीआईजी व अन्य अफसरों के साथ डीएम बुधवार को सैदाबाद चौकी पहुंचे। करीब घंटे भर चौकी पर रहने के बाद डीएम डीएम भानुचंद गोस्वामी हंडिया थाने पहुंचे और पूरे प्रकरण पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों में छह ने शराब पी थी। हालांकि उनका यह भी कहना था कि इनकीमौत के कारण के बारे में विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। उन्होंने अन्य पांच ग्रामीणों की मौत की वजह बीमारी बताई।