फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि कुलपति की शिकायत पर मस्जिद पहुंची पुलिस, दो लाउडस्पीकर उतरवाए

Thu, 18 Mar 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की शिकायत केबाद सिविल लाइंस पुलिस ने क्लाइव रोड स्थित मस्जिद पर टंगे दो लाउडस्पीकर उतरवा दिए। साथ ही निर्धारित ध्वनि सीमा का हवाला देते हुए लाउडस्पीकर की आवाज को भी धीमा करवा दिया। मामले में आईजी रेंज केपी सिंह का कहना है कि तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शिकायत की जांच कराई जा रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


क्लाइव रोड, सिविल लाइंस में दशकों से रह रहीं कुलपति ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें लिखा था कि अजान की आवाज उनकी नींद  खराब कर देती है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अपेक्षा की थी कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : prayagraj
उन्होंने एसएसपी, आईजी और कमिश्रर को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी थी। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइंस थाने की पुलिस मस्जिद पर पहुंची और लाउडस्पीकर की आवाज धीमी करने को कहा। बुधवार को मस्जिद की देखरेख करने वाले मो. कलीम ने बताया कि  सिविल लाइंस थाने केपुलिसकर्मी आए थे। पुलिस कर्मियों का कहना था कि अजान केदौरान लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने के चलते आसपास के लोगों  को परेशानी होती है। जिस पर तत्काल ही आवाज कम करा दी गई।

यही नहीं चार में से दो लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए। मामले में आईजी रेंज केपी सिंह का कहना है कि कोर्ट का आदेश है कि रात 10 से सुबह छह बजे तक किसी तरह का ध्वनि प्रदूषण न हो। निर्धारित डेसिबल से ज्यादा की ध्वनि तीव्रता वाले यंत्रों का प्रयोग न किया जाए। कुलपति की ओर से आपत्ति जताए जाने संबंधी शिकायत मिली है। तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

prayagraj news : कुलपति के द्वारा डीएम को लिखा गया पत्र। - फोटो : prayagraj

क्या लिखा था पत्र में

कुलपति की ओर से जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र का विषय है, ‘नॉयस पॉल्यूशन इन द सिविल लाइंस, प्रयागराज’ यानी ‘सिविल लाइंस, प्रयागराज में ध्वनि प्रदूषण।’ कुलपति ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे के असपास घर के नजदीक स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं हैं। बिना माइक के भी मस्जिद में अजान हो सकती है। ऐसे में अन्य लोगों को कोई परेशानी भी नहीं होगी। कुलपति ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि यहां तक ईद में सुबह चार बजे सहरी की घोषणा की जाती है। इसके कारण भी आसपास के लोगों को दिक्कत होती है। कुलपति ने डीएम से अपेक्षा की है कि वह जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई करेंगे ताकि शांति कायम हो सके और अजान की तेज आवाज से परेशान लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें