शेषनाथ का यह भी आरोप है कि बीडीओ शिव गोविंद ने बृहस्पतिवार को रंगनाथ को अपने कक्ष में बुलाया और बकाया राशि के भुगतान के लिए दबाव बनाया। भुगतान नहीं होन तक पंचायत निधि खाता पर रोक लगाए जाने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि बीडीओ ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है।
इस दौरान कक्ष में पहले से मौजूद आरोपी विजय मिश्र ने मृतक रंगनाथ के साथ गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की की। इससे रंगनाथ की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सीडीओ शिपू गिरि का कहना है कि यह दो लोगों के बीच का विवाद है। बीडीओ इसमें शामिल नहीं थे लेकिन पूर्व प्रधान का भुगतान क्यों रोका गया इसकी जांच का आदेश दिया गया है। जांच डीडीओ करेंगे।