फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : तालाब में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत

Sat, 04 Jun 2022 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सराय ममरेज के पूरे रघई उर्फ  कसौझा गांव निवासी रामनरेश और राजेश यादव दोनों सगे भाई हैं। जिनमें रामनरेश का दूसरे नंबर का बेटा दिव्यांशु (13) कक्षा आठ का छात्र था और राजेश यादव का चौथे नंबर का लड़का मिथिलेश कुमार (15) कक्षा नौवीं का छात्र था।
विज्ञापन
बच्चे डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालाब में नहाते समय डूबने से चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सराय ममरेज के पूरे रघई उर्फ  कसौझा गांव निवासी रामनरेश और राजेश यादव दोनों सगे भाई हैं। जिनमें रामनरेश का दूसरे नंबर का बेटा दिव्यांशु (13) कक्षा आठ का छात्र था और राजेश यादव का चौथे नंबर का लड़का मिथिलेश कुमार (15) कक्षा नौवीं का छात्र था।

विज्ञापन



दोनों शुक्रवार को गांव में स्थित शिव मंदिर के पास एक तालाब में स्नान करते समय डूबने लगे। जिसे देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए तालाब में कूदकर बच्चों की जान बचाने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। लोगों ने किसी तरह दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला और नजदीक एक नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें