बताया जा रहा है कि कोखराज कोतवाली के समीप जैसे ही उनकी कार पहुंची तभी सामने चल रहे ट्रक के चालक ने बिना इंडीकेटर दिए गाड़ी मोड़ दिया। इससे पीछे आ रहे कार सवार ट्रक में भिड़ गए। घटना देख कानपुर-प्रयागराज हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। मौके पर कोखराज इंस्पेक्टर बलराम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था किया जा रहा था।
इस दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी ने गाड़ी के कागजात व मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से शव की शिनाख्त की। घटना की जानकारी परिजनों को दे दिया गया। सुबह करीब नौ बजे मृतकों के घरवाले भी आ गए हैं। मामले में विजयराज के साले दीप नरायण की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द की चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी किया जाएगा।
कोखराज कोतवाली के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार कारोबारी भाइयों की मौत से उनके परिवार का हाल-बेहाल है। दोनों की कच्ची गृहस्थी है। मौत का शिकार हुए विजयराज की पत्नी सुषमा देवी की रो-रोकर हालत खराब है। विजय की पांच वर्षीय बेटी किट्टू व तीन साल के बेटे बजरंगी भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। यहीं हाल विकास की पत्नी राधिका का है। विकास के सिर्फ एक साल की बेटी काव्या है। परिवार वालों का रोना देख मौके पर जुटी भीड़ भी गमजदा रही।