आनन-फानन में परिजन उसे लेकर रानीगंज स्थित चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। इकलौते बेटे अदनान की मौत से नसरीन बदहवास हो गई। किसी तरह परिजन उसे लेकर घर पहुंचे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
घर में रखे टब में भरे पानी में डूबने से मासूम बालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी। रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले अलीमुद्दीन का डेढ़ वर्षीय बेटा अदनान बुधवार को घर में खेल रहा था। घर में ही पानी से भरा टब रखा था। अदनान की पत्नी नसरीन बानो घर में खाना बना रही थी। बीच-बीच में वह अदनान को आवाज भी दे रही थी।
विज्ञापन
इस बीच खेलने के दौरान अचानक मासूम अदनान पानी से भरे टब में गिर गया। कुछ देर बाद घर के लोग अदनान को न देख खोजबीन करने लगे। इस बीच लोगों की नजर टब पर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह टब में मरा पड़ा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर रानीगंज स्थित चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। इकलौते बेटे अदनान की मौत से नसरीन बदहवास हो गई। किसी तरह परिजन उसे लेकर घर पहुंचे।