फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ता : जनवरी से बढ़ सकता है चार फीसदी महंगाई भत्ता, पेंशनरों को भी मिलेगी राहत

Sat, 30 Dec 2023 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Dearness Allowance : काफी समय से इंतजार कर रहे केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को नए साल में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा मिल सकता है। पेंशनरों को भी राहत की संभावना जताई जा रही है। चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों को जनवरी-2024 से महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनर्स महंगाई राहत (डीआर) में चार फीसदी की बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। विशेषज्ञों ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर इस बढ़ोतरी का आकलन किया है। डीए और डीआर में चार फीसदी की बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं।

विज्ञापन


कई वर्षों से डीए वृद्धि का सटीक आकलन कर रहे एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी एवं पूर्व स्टॉक एनालिस्ट अनुराग सिंह के अनुसार जनवरी 2024 से डीए में चार फीसदी वृद्धि की पूरी संभावना है। जनवरी-2023 से नवंबर-2023 तक प्रतिमाह जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में चार फीसदी की वृद्धि होनी चाहिए।

हरिशंकर तिवारी बताते हैं कि अगर दिसंबर का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक नौ अंक कम होता हैं तो डीए बढ़ोतरी तीन फीसदी तक सीमित हो जाएगी और सूचकांक 23 अंक बढ़ता है तो डीए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी, लेकिन एक माह में सूचकांक में इतनी कमी या वृद्धि संभव नहीं है और पूर्व में ऐसा कभी हुआ भी नहीं है। ऐसे में चार फीसदी डीए बढ़ोतरी की संभावना प्रबल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एरियर का भी मिल सकता है लाभ

इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के तकरीबन 50 लाख कर्मचारियों, 65 लाख पेंशनरों, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कर्मचारियों एवं पेंशनराें को भी लाभ मिलेगा। हालांकि, इसका भुगतान अप्रैल-2024 से पहले होने की उम्मीद कम है, लेकिन यह जनवरी-2024 से ही देय होगा। यानी कर्मचारियों को एरियर सहित डीए वृद्धि का लाभ मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर अप्रैल माह के वेतन के साथ भुगतान शुरू होता है तो जनवरी, फरवरी एवं मार्च का एरियर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें