फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सहारनुपर में मिला शाही के युवक का शव

Fri, 13 Mar 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। होली का त्योहार मनाने के बाद काम पर लौट रहे थाना क्षेत्र के सेवा ज्वालापुर गांव के रहने वाले 29 वर्षीय गंगा चरण का शव सहारनपुर जंक्शन के पास रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि होली पर घर आने के बाद गंगा चरण 10 मार्च को चंडीगढ़ जाने के लिए बरेली जंक्शन से ट्रेन में सवार हुए थे। 11 मार्च को सुबह नौ बजे तक उनसे बात हुई। इसके बाद कॉल रिसीव नहीं हुई।
दोपहर करीब दो बजे किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल रिसीव की। कुछ बताए बिना ही कॉल काट दी। बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया। घबराए बड़े भाई धर्मवीर परिजनों के साथ शाही थाना पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी।
विज्ञापन

मुरादाबाद जीआरपी ने सूचना को जब आगे बढ़ाया तो सहारनपुर मंडल से मेसेज मिला कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव जंक्शन से ढाई किलोमीटर आगे मिला है, मृतक की जेब से बरेली से चंडीगढ़ का टिकट भी मिला है। फोटो के जरिये परिजनों ने शव की पहचान गंगा चरण के तौर पर की।
परिजनों ने बताया कि गंगा चरण का बैग, मोबाइल फोन व 50 हजार रुपये गायब हैं। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा। वह तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी गायत्री व एक वर्षीय पुत्री रोशनी है।
बड़े भाई धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें ट्रेन से गिरने की बात कही है। उन्हें शक है कि भाई की हत्या की गई है। इंचार्ज थाना अध्यक्ष ओमवीर सिंह पवार ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से अभी कोई भी शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें