पुरखीपुर गांव में शनिवार शाम विवाहिता कमरे में फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव की रहने वाली आरती पटेल (35) पत्नी विनय कुमार उर्फ बबलू ससुराल में किसी बात से आक्रोशित होकर कमरे के अंदर फंद से लटकती मिली।
घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा और फील्ड यूनिट के साथ जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया की आत्महत्या की आशंका है। पुलिस ने मायके वालों की उपस्थिति में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी।