रविवार सुबह वह घर से निकला था। घर से कुछ दूर हर्रई गांव के बगीचे में पेड़ से उसका शव लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह तीन बच्चों का पिता था। दो बेटा एक बेटी हैं।
थाना क्षेत्र के हर्रई गांव के बगीचे में रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी करछना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मझुआ गांव निवासी ओमप्रकाश भारतीया (44) पुत्र स्वर्गीय मिठाई लाल अपने गांव का क्षेत्र पंचायत सदस्य था। वह हर्रई गांव के कॉन्वेंट स्कूल में चपरासी था।
विज्ञापन
रविवार सुबह वह घर से निकला था। घर से कुछ दूर हर्रई गांव के बगीचे में पेड़ से उसका शव लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह तीन बच्चों का पिता था। दो बेटा एक बेटी हैं। पत्नी इंद्रकाली और बेटे राहुल,सोनेलाल,बेटी राधा का रो-रो कर बुरा हाल है।