फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

Mon, 29 May 2023 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिपरांव भिटरिया गांव निवासी संगमलाल भारतीय (60) पुत्र राम किशोर का शव घर से  करीब 500 मीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला। वह खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की सुबह गांव के लोग बगीचे की ओर से गए थे जहां शव लटकता देख वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : बगीचे में शव मिलने की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र के पिपरांव भिटरिया गांव में बगीचे में आम के पेड़ से वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव के लोग जहां अचंभित हैं वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


पिपरांव भिटरिया गांव निवासी संगमलाल भारतीय (60) पुत्र राम किशोर का शव घर से  करीब 500 मीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला। वह खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की सुबह गांव के लोग बगीचे की ओर से गए थे जहां शव लटकता देख वह सन्न रह गए। कुछ ही देख में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी खोलवाकर शव को नीचे उतारा। परिजनों ने हत्या का भी आरोप लगाया है। कहा कि उनका परिवार में कोई विवाद नहीं था। 

विज्ञापन

भूमि से टिका था पैर, कैसे की जा सकती है खुदकुशी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संगमलाल का शव आम के पेड़ की जिस डाल से लटकता पाया गया वह डाल काफी नीचे है। शव का पैर भी जमीन पर टिका था। ऐसी दशा में आत्महत्या को लेकर प्रश्न उठना स्वाभाविक है। आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या करने के बाद उनका शव पेड़ की डाल से लटकाकर उसे खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या और आत्महत्या को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें