अधिवक्ता बेगम सराय मोहल्ले के रहने वाले थे और वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह 18 मार्च को कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकले और वापस नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
धूमनगंज के नीमसराय में 50 वर्षीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार अवस्थी शिवमंदिर परिसर में फांसी पर लटके मिले। वह दो दिन से गायब थे और परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता अवसाद में थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक अधिवक्ता बेगम सराय मोहल्ले के रहने वाले थे और वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह 18 मार्च को कुछ देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकले और वापस नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
रविवार सुबह नीमसराय स्थित शिव मंदिर के परिसर में एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। खबर फैली तो आसपास के लोग जुट गए और फिर पुलिस के साथ ही भाई शिवकुमार भी आ गए। उन्होंने मृतक की शिनाख्त प्रदीप के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शिवकुमार ने बताया कि प्रदीप की शादी नहीं हुई थी। वह परिवारवालों के साथ ही रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में रहते थे। धूमनगंज थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मौके से एक चाकू मिला है। फिलहाल घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।