फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खाना खाकर सोए युवक की खेत में मिली लाश, प्लंबरिंग का कार्य करता था युवक, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नीबी गांव का रहने वाला अनुराग प्रजापति (18) पुत्र लालजी प्रजापति प्लंबरिंग का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को सुबह उसकी लाश मां रमदेई ईंटर कॉलेज दौलतपुर में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी थाना क्षेत्र दौलतपुर में मां रमदेई इंटर कॉलेज के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इलाके के नीबी गांव का रहने वाला अनुराग प्रजापति (18) पुत्र लालजी प्रजापति प्लंबरिंग का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को सुबह उसकी लाश मां रमदेई ईंटर कॉलेज दौलतपुर में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनुराग रात में खाना खाकर घर पर सोया था। वह कब यहां पहुंच गया परिजनों को जानकारी नहीं हो सकी। उसके मुंह और नाक से खून निकला है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता भी प्लंबर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें