फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दो दिन से लापता युवक का शव यमुना में मिला, मां की दवा लेने निकला था घर से

Fri, 15 Mar 2024 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घर के पास नाश्ते की दुकान चलाने वाले युवक का शव यमुना नदी में उतराया मिला। दो दिन पहले वह मां की दवा लाने के लिए घर से निकला था, फिर उसका कुछ पता नहीं चला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
सूरज श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले घर से निकले सूरज श्रीवास्तव (23) का आज सुबह यमुना नदी के ककरहा घाट पर शव उतराता मिला। युवक करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर गांव का रहने वाला था। वह घर पर रहकर नास्ते की दुकान चलाता था। छोटे भाई राहुल ने बताया कि बुधवार सुबह उनका भाई घर से मां की दवा लेने के लिए निकला था। उसके से उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन



दो दिनों से उसे सब जगह खोजते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। सूरज यमुना नदी में कैसे पहुंचा यह उसके परिवार वाले भी नहीं बता पाए। पिता गोपाल की पहले ही मौत हो चुकी है। सूरज तीन भाइयों में बड़ा था। घर में मां माला के अलावा उसकी छह बहनें भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें