फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गायब युवक की कुएं में मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 11 Jul 2020 08:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : Twitter
विज्ञापन
खीरी थाना अंतर्गत कोलसरा ग्राम पंचायत के बरा.पोखरी मजरे के रहने वाले युवक की लाश शनिवार को गांव के ही एक कुएं में मिलने से  गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगो पर हत्या का आरोप लगाते हुए इलाकाई पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


कोलसरा गांव के बरापोखरी का रहने वाला विपिन कुमार (23) पुत्र स्व0 सियाराम मिश्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बलराम महाविद्यालय खम्हरिया में स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र था। 9 जुलाई रात 8 बजे के करीब विपिन ने अपने परिजनों के साथ भोजन किया।

बड़े भाई रत्नाकर मिश्र ने बताया कि इसके बाद जब वह सोने जा रहा थ। तभी कोई कॉल आई और वह घर से बिना बताए ही कपड़ा पहनकर बाहर चला गया। 10 जुलाई को पूरा दिन ढूंढने के बावजूद उसका कहीं पता नही चला।  सुबह गांव के ही एक मजदूर ने बताया कि   रमाकांत शुक्ल के कुएं में एक लाश उतराई हुई है। 
विज्ञापन


मजदूर की सूचना पर विपिन के घर से लगभग एक किमी दूर स्थित उक्त कुएं पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लाश जब बाहर निकलवाई गई तो  उसकी पहचान विपिन के रूप में हुई। विपिन की लाश खुद इस बात को पुष्ट कर रही थी कि उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और एक आंख फोड़ दी गई थी।

जैसे ही यह खबर विपिन के घर पहुंची हाहाकार मच गया। विपिन की मां कुसुमकली का सबसे छोटे बेटे की मौत के कारण रो.रोकर बुरा हाल था। विपिन के बड़े भाई रत्नाकर मिश्र ने दयाशंकर पुत्र हीरामणि मिश्रएसत्यम मिश्र पुत्र प्रेमशंकर तथा विजय शंकर पुत्र रामानुज के खिलाफ हत्या की लिखित तहरीर दी है।

साल भर पूर्व भी विपिन पर हुआ था कातिलाना हमला.

विपिन के परिजनों ने बताया कि वर्ष भर पूर्व भी विपिन पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमे दयाशंकर मिश्र ने विपिन पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसे मारकर अधमरा कर दिया था। मामला संबंधित थाना तक पहुंचा था जिसे बाद में रफा दफा कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें