फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान भी होंगे हाईटेक, खाद का भी करना होगा ऑनलाइन भुगतान 

Sat, 11 Jul 2020 08:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कृषि - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
किसानों को भी अब पूरी तरह से हाईटेक होना होगा। यहां तक कि अब खाद की कीमत का भुगतान भी वह कैश में नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन भुगतान करना होगा। खास यह कि प्राइवेज दुकानों पर भी यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए सभी दुकानदारों को स्वैप मशीन, गूगल पे आदि से डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


खासतौर पर, प्राइवेट दुकानों पर खाद की अधिक कीमत वसूले जाने की लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आदेश भी जारी हो चुका है।

जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी फुटकर विक्रेताओं को इसके लिए जरूरी कदम उठाने और क्यूआर कोड को काउंटर पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद कैश लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें