गंगापार के सोरांव थानाक्षेत्र में रैया गांव में रविवार शाम घर से खेलने निकले निकले दो सगे भाइयों का तालाब में उतराते हुए शव मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घरवालों से और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
सोरांव थानाक्षेत्र में रैया गांव निवासी केशव लाल सरोज मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार दोपहर उनके दोनों बेटे अरविंद (07) तथा दीपक (05) घर से खेलने के लिए निकले थे। शाम को घर से निकले काफी देर होने के बाद भी वह घर पहुंचे तो परिजन परेशान होने लगे। दोनों की खोजबीन की जाने लगी। दोनों बच्चों की गायब होने की सूचना गांव के लोग भी खोजबीन करने लगे।