मेजा। डीसीपी यमुनानगर विवेक कुमार यादव ने मेजा थाने में बैठक कर विवेचनाओं में सुस्ती बरतने पर कई दरोगाओं की क्लास ली। साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि रात में गश्त बढ़ाई जाए। ताकि अपराधी अपने मंसूबे में सफल न हो सकें।
डीसीपी यमुनानगर ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराध नियंत्रण को लेकर हर पुलिस कर्मी को सतर्क किया। इस दौरान क्षेत्रवार दरोगाओं से मुकदमों के विवेचना के बारे में जानकारी ली। सिरसा क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को लेकर उन्होंने संबंधित दरोगा से कहा कि सुधरने की जरूरत है। मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय की कार्यप्रणाली की डीसीपी ने सराहना भी किया। बैठक में एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय, मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, मांडा और कोरांव के थानाध्यक्ष सहित पुलिस चौकी के दरोगा मौजूद रहे।