नैनी। थाना क्षेत्र के एफसीआई रोड स्थित चाका पार्किंग के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सिक्योरिटी गार्ड एक कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा थे।
चककृपा राम मोहल्ला निवासी विजय शंकर गौड़ (60) नैनी में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह बुधवार को साइकिल से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। चाका पार्किंग के समीप सड़क पर नाले के मलबे के कारण वह गिर गया और पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र धीरेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।