फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : घने कोहरे से दिन की शुरूआत, दिन में निकली धूप रही बेअसर, ठंड से ठिठुरते रहे लोग

Wed, 27 Dec 2023 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भीषण गलन का तेज असर शाम होते ही महसूस होने लगा। इसको देखते हुए नगर निगम ने शहर के अलग-अलग वार्डों में अलाव जलाने की व्यवस्था में जुटा रहा। शहर और विस्तारित क्षेत्र में कुल 110 स्थानों पर लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम की तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
प्रयाग जंक्शन पर ठंड से ठिठुरते दिखे यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर गिर रही बर्फ का असर मैदानी इलाकों में तेजी से दिखने लगा है। दिन में भले ही धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है, लेकिन शाम होते ही गलन से फिलहाल लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को प्रयागराज की सुबह घने कोहरे के साथ हुंई। इस दौरान सड़कों पर चलने में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। हालांकि साढ़े दस बजे तक धूप निकलने लगी, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन लगातार चल रही सर्द हवाएं धूप में भी लोगों को ठंड का अहसास कराती रही।

विज्ञापन


भीषण गलन का तेज असर शाम होते ही महसूस होने लगा। इसको देखते हुए नगर निगम ने शहर के अलग-अलग वार्डों में अलाव जलाने की व्यवस्था में जुटा रहा। शहर और विस्तारित क्षेत्र में कुल 110 स्थानों पर लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम की तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

बुधवार को प्रयागराज में दिन का तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते दिनों 9 डिग्री से नीचे चल रहे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और रात का पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की माने तो अभी आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के बाद आई प्रयागराज, हमसफर भी छह घंटे लेट

कोहरे की वजह से मंगलवार को प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया । वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर एक बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। नई दिल्ली से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस भी छह घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी दोपहर बाद ही प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी।

प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों का लंबाई इंतजार करना पड़ा। तमाम यात्री रेलवे की नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम और 139 के माध्यम से ट्रेनों की लोकेशन लेते रहे। कोहरे ने सेमी हाई स्पीड ट्रेन बंदे भारत की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया।

नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत पौने तीन घंटे देरी से 2.50 बजे जंक्शन आई। इसके अलावा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, ब्रह्मपुर मेल ,नई दिल्ली -बनारस सुपरफास्ट, शिवगंगा एक्सप्रेस, बीकानेर प्रयागराज आदि ट्रेनें भी तीन से आठ घंटे तक विलंबित रही। इसी तरह मुंबई रूट की भी कई देरी से प्रयागराज पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें