नैनी के सच्चा बाबा नगर में मंगलवार को यजमानी के विवाद में तीर्थ पुरोहित आशीष तिवारी(25) को दिनदहाड़े गोली से उड़ा दिया गया। वह अपने भाई लवकुश के साथ सामान लेने जा रहा था तभी दोनों को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें आशीष की मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नैनी के सच्चा बाबा नगर में मंगलवार को यजमानी के विवाद में तीर्थ पुरोहित आशीष तिवारी(25) को दिनदहाड़े गोली से उड़ा दिया गया। वह अपने भाई लवकुश के साथ सामान लेने जा रहा था तभी दोनों को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें आशीष की मौत हो गई जबकि लवकुश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि वारदात को पड़ोस में रहने वाले हनुमान तिवारी, उसके भाई शिव प्रसाद तिवारी और बहनोई राजा मिश्रा ने अंजाम दिया। घटना में हनुमान ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की। सूचना पर एसपी यमुनापार नैनी के अलावा आसपास के थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।