फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने में बेटियों की होगी अहम भूमिका

Tue, 30 Jan 2018 11:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
‘चंदन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है, हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है’। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित चार दिवसीय समुत्कर्षा बालिका शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपना संबोधन उक्त पंक्तियों से शुरू किया और कहा कि बेटियों को जब भी मौका मिला, उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपना सर्वोच्च स्थान बनाया है। बेटियां जिस क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाना चाहें, उसकी चरम सीमा को प्राप्त करने में सफल हों।
विज्ञापन


परेड मैदान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक बेटी को दस बेटों के बराबर बताया था। ऐसे में बेटियों का बड़ा स्थान है। हमें भारत को दुनिया में नंबर एक बनाना है और इस काम में बेटियों की अहम भूमिका होगी। डिप्टी सीएम ने कहा, पिछले वर्ष उन्हें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 10-10 टॉपरों को सम्मानित करने का मौका मिला, उसमें भी सर्वाधिक संख्या बेटियों की रही। उन्होंने कहा कि संगम की धरती पर बड़े-बड़े संत समागन, धर्म संसद, शिविर, हिंदू सम्मेलन हुए, लेकिन बेटियों का इतना बड़ा समागम संगम की भूमि पर पहली बार हो रहा है। इस शिविर में बेटियों ने खेल, शिक्षा, चिकित्सा, गायन आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। शिविर के सफल आयोजन के लिए उन्होंने विद्या भारती को शुभकामनाएं दीं।

इसके पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक बांके बिहारी पांडेय ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। अध्यक्षता कर रहीं कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने भी छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके पहले क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख उमाशंकर मिश्र ने उप मुख्यमंत्री, गौरी शंकर दुबे ने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा तथा गोरक्ष प्रांत की बालिका शिक्षा की सह प्रांत प्रमुख अंजू चौहान ने कथन नृत्यांगना सोनी चौरसिया का स्वागत किया। संचालन सररस्वती विद्या मंदिर पक्कीबाग गोरखपुर की छात्रा सृष्टि सांडिल्य एवं साक्षी पांडेय तथा आभार ज्ञापन विद्या भारती के सहमंत्री राम प्रकाश पोरवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें