फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में पंचायत उप चुनाव की तिथि घोषित, 2 मई को मतदान

Mon, 21 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। फूलपुर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के तीन पंचायत सदस्यों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो मई को चुनाव व पांच मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी एचपी वर्मा ने बताया कि सांवडीह वार्ड संख्या 15 अनारक्षित, चक शेख अहमद उर्फ कुसेहटा वार्ड संख्या 10 अनुसूचित जाति, चकरा अलीपुर वार्ड संख्या 11 अनारक्षित व क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद वार्ड 11 सराय शेषपीर उर्फ सलमापुर अन्य पिछड़ा वर्ग के पद वैधानिक रूप से रिक्त हैं।
इनके लिए उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 अप्रैल को नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नाम वापसी और उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटन, 2 मई को चुनाव व 5 मई को मतगणना होगी। विवेक यादव, सहायक आयुक्त व निबंधक सहकारी समितियां प्रयागराज को चुनाव अधिकारी व पवन पाठक सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें