फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त विश्वविद्यालय में अधिन्यास जमा करने की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में अधिन्यास जमा करने की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ाई गई है। छात्र-छात्राएं अब 30 अप्रैल तक अपने अधिन्यास जमा कर सकेंगे। यह निर्णय लॉकडाउन के मद्देनजर लिया गया है। मुविवि ने सबसे पहले अधिन्यास जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण यह तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई। लॉकडाउन 14 तक घोषित है और इसके बाद भी इसे बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मुविवि ने अधिन्यास जमा करने की तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल की है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं
इविवि में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम ने अपने स्तर से यूजी, पीजी और शोध छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया है। डॉ. विक्रम की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप पर पाठ्यक्रम, प्रश्न-उत्तर और अन्य प्रकार की अध्ययन सामग्री छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. विक्रम के अनुसार अधिक जानकारी के लिए छात्र उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें