फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 27 हजार विद्यार्थियों का यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं

Wed, 20 Aug 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों के 27,565 छात्र-छात्राओं का नवीन नामांकन डाटा यू-डायस पोर्टल पर अबतक फीड नहीं हो सका है। इसे लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने चिंता जताई है और आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पूरा डाटा हर हाल में यू-डायस पोर्टल पर फीड हो जाए। ऐसा न करने पर संबंधित विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने नए शैक्षिक सत्र में जिला परिषदीय विद्यालयों को छात्रों का नामांकन कराने के निर्देश दिए थे। नामांकन के बाद छात्रों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा था। निर्देशों के बावजूद अधिकतम विद्यालयों में नामांकन का ब्योरा अपडेट नहीं किया जा रहा है।
प्रेरणा पोर्टल पर इन्हीं विद्यालयों के छात्रों के नामांकन की संख्या 35,876 है। इनमें से यू-डायस पोर्टल पर सिर्फ 9032 छात्र-छात्राओं का डाटा ही फीड किया गया है। सबसे बुरा हाल कोरांव ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का है। यहां पर 2784 में से महज 710 बच्चों का डाटा अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें