फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बढ़ा: 11 दिन बाद कोरोना के दस नए संक्रमित, कोई मौत नहीं

Sun, 25 Jul 2021 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 6007 लोगों की कोविड जांच, सिर्फ तीन लोग होम आइसोलेशन में हुए स्वस्थ
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराती महिला - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में 11 दिन बाद रविवार को कोरोना संक्रमण के दस नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की अचानक बढ़ी संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वहीं सिर्फ तीन लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। राहत रही कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जिले में रविवार को 6007 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें दस नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। आरआरटी टीमें मरीजों के बारे में विवरण एकत्र करेंगी। संक्रमितों के परिवारीजनों और संपर्कियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी।
एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले सभी तीन लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। अधिकतर एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ भीड़ में जाने से बचना होगा। हम संक्रमण से बचे रहें, इसके लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन


इससे पहले 13 जुलाई को कोरोना संक्रमण के दस मामले सामने आए थे। उस दिन 19 मरीजों ने कोरोना को मात दी थी। जिसमें एक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। 18 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया था। उस दिन 6663 लोगों की जांच की गई थी, लेकिन किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें