फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवीं के कार्यक्रम में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, चार लोग झुलसे

Wed, 12 May 2021 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पान दरीबा में घटना से मचा हड़कंप, परिवार के दर्जनों लोग बचाए गए
  • किचेन में बन रहा था खाना, उसी दौरान लीकेज से लगी आग
विज्ञापन
आग - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज थाना क्षेत्र के पान दरीबा इलाके में बुधवार की सुबह तेरहवीं कार्यक्रम में सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। हादसे में भोजन बना घर के मालिक योगेंद्र प्रताप सिंह समेत चार लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद घर में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकलवाया गया। आग से योगेंद्र पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग से योगेंद्र के भाई का भी कमरा जल गया। घटना से इलाके में अफरातफरी मची रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 शाहगंज थाना क्षेत्र के पान दरीबा के रहने वाले योगेंद्र प्रताप सिंह (50) की पत्नी का 30 अप्रैल को देहांत हो गया था। बुधवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था। लॉकडाउन की वजह से बहुत कम लोगों को बुलाया गया था। सुबह 11 बजे घर के किचेन में खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान गैस का रेग्यूलेटर खराब हो गया। हलवाई संतोष कुमार (40) और योगेंद्र प्रताप उसे ठीक करने का प्रयास करने लगे। तब तक योगेंद्र की बेटी रीति (17) और भतीजा ऋषभ (18) भी किचेन में आ गए।

इसी दौरान सिलेंडर से लीकेज होने लगा और आग लग गई। शोर करते हुए सभी बाहर की ओर भागे। परिवार के अन्य लोग भी चीख पुकार करते हुए भागे लेकिन उस समय किचेन में मौजूद योगेंद्र, संतोष, रीति और ऋषभ झुलस गए। योगेंद्र झुलसने के बाद भी घर से सभी लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। इस कारण वह काफी झुलस गए थे। मुहल्ले वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। सिलेंडर की आग को बुझाकर रेग्युलेटर बदला गया।
विज्ञापन


हालांकि तब तक आग से योगेंद्र प्रताप की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई थी। एक कमरे में दुकान का सारा सामान था। वह भी खाक हो गया। आग योगेंद्र के भाई धीरज के कमरे में भी पहुंच गई थी। आग से उनका भी लाखों का नुकसान हो गया।

कोरोना से पत्नी की मौत, आग से गृहस्थी हो गई खाक

कोरोना ने योगेंद्र प्रताप सिंह का पूरा परिवार तबाह कर दिया। उनकी पत्नी अनीता को हार्ट की बीमारी थी। इसी दौरान उनको दिक्कत बढ़ी तो वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन बिना कोरोना जांच के किसी भी अस्पताल ने अनीता को भर्ती करने से इनकार कर दिया। कोरोना जांच हुई तो वह पाजिटिव निकलीं। इसके बाद अनीता को भर्ती कराने की जद्दोजहद शुरू की गई लेकिन तब तक अनीता की मौत हो गई थी। योगेंद्र और उनका परिवार इस आघात से उबरा भी नहीं था कि अनीता की तेरहवीं के दिन आग से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। योगेंद्र ने बताया कि उनका सब कुछ तबाह हो गया। लॉकडाउन के कारण दुकान का सारा सामान घर पर ही था। सब जलकर खाक हो गया।

मोबाइल की दुकान में तड़के लगी आग, पांच लाख का नुकसान

बहादुरगंज में बुधवार तड़के एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई। हादसे में लाखों का माल स्वाहा हो गया। मार्केट के ऊपरी हिस्से में कुछ परिवार भी रहते हैं। सभी लोग छत पर चले गए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। बहादुरगंज में निवासी राकेश कुमार गुप्ता के घर के निचले हिस्से में राम जानकी मार्केट है। बुधवार तड़के मोबाइल की दुकान में आग लग गई। उस समय सहरी का समय था। तमाम लोग बाहर निकले थे। किसी ने मार्केट से गाढ़ा धुआं निकलता देखा तो शोरगुल मच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मार्केट के ऊपरी हिस्से में रहने वाले लोग दहशत में छत पर चले गए। सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया दुकान जलकर खाक हो गई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें