फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान : पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर प्रयागराज पहुंची साइकिल यात्रा, जोरदार स्वागत

Sun, 15 Sep 2024 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साइकिल यात्रा के दौरान वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षो की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहें मस्त रहें, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए गए। साइकिल यात्रा का समापन भीटी के नब्बे चौराहे पर हुआ।  
विज्ञापन
पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर प्रयागराज पहुंची साइकिल यात्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज से शुरू होकर प्रयागराज के भीटी पहुंची साइकिल यात्रा का यहां पर जोरदार स्वागत किया गया। पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकाली गई इस यात्रा में शामिल लोगों ने कई गांवों में भ्रमण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, योग, व्यायाम करने और साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन












भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में रविवार सुबह गोपीगंज में जीटी रोड बड़ा चौराहा से एक पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। गोपीगंज, जंगीगंज, सूफीनगर, वहिदा मोड़, नवधन, ऊंज होते हुए साइकिल यात्रा प्रयागराज जिले के भीटी बरदवारी पहुंची।

यहां पर समाजसेवी वकील अहमद खान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने साइकिल यात्रा में शामिल लोगों का फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वकील अहमद खान ने साइकिल यात्रा को यहां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साथ ही साथ साइकिल लेकर यात्रा में भी शामिल हुए। यात्रा पुनः आरंभ होकर भीटी, कठौवा, नेवडियान, कोइरान, हीरावन पट्टी सहित कई गांवों से होकर गुजरी। गांवों में लोगों को पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, योग, व्यायाम और खेलकूद के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन

पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर प्रयागराज पहुंची साइकिल यात्रा। - फोटो : संवाद
लगे नारे, सुबह ही हवा, सौ रोगों की दवा 

साइकिल यात्रा के दौरान वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षो की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहें मस्त रहें, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए गए। साइकिल यात्रा का समापन भीटी के नब्बे चौराहे पर हुआ।  साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी, वकील अहमद खान, राजकुमार बिंद, शकील अहमद, डॉ एसएस यादव, शादाब हाशमी, विशाल मौर्य, एससी यादव, अबरार हाश्मी, प्रमोद मौर्या, इम्तियाज़ अहमद, महेंद्र यादव, मो. समीर, राजीव जायसवाल, अनिल बिंद, अजय बिंद, अमन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, शेरो रयान, हर्ष खान, मोइश खान, मंसूर अली, शिवम उपाध्याय समेत आदि रहे।
विज्ञापन

पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर प्रयागराज पहुंची साइकिल यात्रा। - फोटो : संवाद
अताउल 2021 से चला रहे हैं जागरूकता अभियान

पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी लोगों में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक के लिए 2021 से प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वह साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर चुके हैं। उनकी इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है।  अताउल खान का कहना है कि साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। सभी को सुबह उठकर कुछ ना कुछ साइकिल चलाने के साथ योग, व्यायाम, खेलकूद आदि करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रह सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें