फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर थाने के सिपाही ने कराई जुए की सेटिंग, ऑडियो वायरल

Fri, 19 Mar 2021 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विज्ञापन
जिले में स्थित साइबर क्राइम थाने में तैनात सिपाही सुप्रभात राय का कथित रूप से जुए की सेटिंग कराने का ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी अफसरों को हुई तो उन्होंने जांच कराई। पूर्व में भी उक्त सिपाही की शिकायतें पहुंची थीं। ऐसे में उसे निलंबित कर विभागीय जांच केआदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में दो लोगों केबीच बातचीत होती सुनाई दे रही है। इनमें से एक व्यक्ति कथित रूप से आरोपी सिपाही बताया जा रहा है। जिसमें वह यह कहता सुनाई पड़ रहा है कि उसने पिपरी क्षेत्र में जुए की सेटिंग कराई। उक्त ऑडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस पर विभाग में हड़कंप मच गया। मामला उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा। उधर ऑडियो में कथित रूप से जिस सिपाही की आवाज होने की बात बताई जा रही है, उसकेखिलाफ अन्य आरोपों में पूर्व में शिकायतें भी पहुंची थीं।

गौरतलब है कि उक्त सिपाही ने मारपीट व लूट समेत अन्य धाराओं में कुछ दिन पहले धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिनमें से एक आरोपी की परिवार की महिला ने उस पर  असलहा सटाकर मारपीट, गालीगलौज व धमकाने समेत अन्य आरोप लगाकर पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। मामले में आईजी रेंज केपी सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो की जानकारी हुई है। उक्त सिपाही पर विभिन्न आरोपों में पूर्व में भी शिकायतें मिली हैं। ऐसे में उसे निलंबित कर दिया गया है। वायरल ऑडियो को जांच केलिए फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें