फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से उड़ा दिए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कीडगंज में रहने वाले रंजीत कुमार कुशवाहा के खाते से साइबर ठगों ने लगभग 1.05 लाख की रुपए उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने सिविल लाइंस थाने में दो अज्ञात नंबर धारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कीडगंज के त्रिवेणी रोड नई बस्ती के रहने वाले रंजीत में सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके दो अकाउंट एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक सिविल लाइंस शाखा में हैं। बताया कि उनके एचडीएफसी अकाउंट से 95000 व आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से 9999 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दो अलग-अलग नंबर धारकों ने यह फर्जीवाड़ा किया। उनका यह भी आरोप है कि जब उनकी एक खाते से 5000 निकलने का मैसेज उन्हें प्राप्त हुआ, इसके बाद ही उन्होंने बैंक को सूचित कर दिया था। साथ ही यह भी मांग की थी कि उनके खातों से लेन-देन की प्रक्रिया रोक दी जाए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर दो अज्ञात नंबर धारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें