फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन पर घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल

Wed, 06 Jan 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विज्ञापन
  • प्रोबेशन अधिकारी के पास पहुंची शिकायत, आज डीएम से मिलेंगे अफसर

एक वायरल आडियो को लेकर बाल कल्याण समिति (सीडीब्ल्यूसी) के अध्यक्ष कमलेश सिंह विवादों में घिर गए हैं। उन पर घूस मांगने का आरोप लगा है। हालांकि चेयरमैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। वहीं पीड़ित परिवार ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से इसकी शिकायत की है। पूरा प्रकरण बुधवार को डीएम के सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन




खुल्दाबाद स्थित वन स्टाप सेंटर में लड़कियों के आवास की सुविधा है। यहां विभिन्न कारणों से घर से जाने वाली लड़कियों को वहां रखा जाता है। यदि लड़की नाबालिग है तो सीडब्यूसी कमेटी के आदेश पर पहले लड़की के परिजनों की काउंसलिंग कराई जाती है, फिर उसे घर भेजा जाता है। ऐसे ही एक मामले में डीडब्ल्यूसी के चेयरमैन पर आरोप लगाया गया है। एक लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को छोड़े जाने के लिए सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष ने पैसे की मांग की। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ है। वहीं मामले में सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन कमलेश सिंह का कहना है कि घूस लेने का आरोप सरासर गलत है।



मामला उनके अधिकार क्षेत्र का भी नहीं है। उनका कहना है कि विवाद दो परिवारों का है। लड़की बालिग है और वह उनके आदेश से वन स्टेप सेंटर में नहीं रखी गई है। इसलिए उसे घर भेजे जाने का आदेश देने का अधिकार सीडब्ल्यूसी के पास नहीं है। मामले की शिकायत जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा से की गई है। इस बाबत प्रोबेशन अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच आफ जाता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें