फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस 4जी के नाम पर ठगे जा रहे ग्राहक

Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Reliance jio
विज्ञापन
 रिलायंस 4जी सेवा केनाम पर उपभोक्ता ठगे जा रहे हैं। रिलायंस अपने पुराने सीडीएमए उपभोक्ताओं को नए मोबाइल लेने पर बाध्य करने के साथ नेटसेटर उपभोक्ताओं को नेट की सुविधा के लिए पुराना 3जी डोंगल फेंक नया 4जी डोंगल खरीदने को बाध्य कर रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीलर से लेकर सर्विस सेंटर तक गलत जानकारी दी जा रही है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। रिलायंस जियो नाम की एक दूसरी कंपनी एलवाईएफ मोबाइल के जरिए ग्राहकों को 90 दिन का 4जी इंटरनेट और वॉयस कॉल की सुविधा फ्री में दी जा रही है। ऐसे में ग्राहक रिलायंस की दो अलग-अलग सेवाओं के जाल में उलझकर परेशान हैं।
विज्ञापन


रिलायंस की ओर से नेट की सुविधा के लिए पोस्टपेड सेवा दी जाती रही है। इसके जरिए 255 रूपए में डेढ़ जीबी डाटा 28 दिनों के लिए दिया जाता था। 4जी सेवा शुरू करने के साथ ही कंपनी ने पोस्टपेड डोंगल (नेटसेटर) और सीडीएमए सेट भी बंद कर दिए और रातोंरात लाखों सेट कबाड़ हो गए।  कंपनी ने शर्त रखी है कि इस सेवा का लाभ आगे लेना है तो उपभोक्ता को उसी नंबर का 4जी सिम लेना होगा। नियमानुसार पुरानी योजना को बंद करके नई योजना में बदले जाने की स्थिति में कंपनी को अपने पुराने उपभोक्ताओं को सिम एवं डोंगल (नेटसेटर) मुफ्त में देना होता है जबकि कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं से नई योजना के लिए मनमाने तरीके से लगभग तीन हजार रुपये वसूले जा रहे हैं।

सर्विस सेंटर सिम के नाम पर 100 रुपये वसूल रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि नेट पर ऑनलाइन खरीदारी करने पर पुराने उपभोक्ताओं को डोंगल खरीदने में भारी छूट दी जा रही है। इसके तहत उपभोक्ता को तीन हजार का डोंगल 799 रुपये में मिलेगा, परंतु नेट पर 2600 से कम में कोई 4जी डोंगल उपलब्ध नहीं है। ग्राहकों को दी गई जानकारी के मुताबिक यह 16 फीसदी छूट के साथ है। ग्राहकों को सिम चालू करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुख्य बात यह है कि कंपनी की ओर से 4जी सेवा चालू करने से पहले ही बिना किसी सूचना के डोंगल बंद कर दिए गए। अब उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि डोंगल (नेटसेटर) सेवा शुरू होने पर चलेगा।
विज्ञापन


रिलायंस की एक सेवा के बदले जहां ग्राहकों को गुमराह करके पैसे वसूलने का धंधा चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 90 दिनों तक फ्री 4जी इंटरनेट सेवा की सुविधा दे रहा है। रिलायंस जिया में इसी सिम पर ग्राहक को तीन महीने तक 4500 मिनट की वॉयस कॉल और मैसेज करने की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के लिए ग्राहकों को लाइफ स्मार्टफोन खरीदना होगा। ग्राहक को मोबाइल का बारकोड अपने रिटेलर को दिखाने पर रिलायंस जियो की सिम फ्री में मिलेगी। सिम के वेरीफिकेशन के बाद 4जी इंटरनेट सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें