अब तक 100 से अधिक खातों में पैसा ट्रांसफर
जांच में पता चला कि शुरुआती तीन खातों से आगे ठगी रकम को कई खातों में ट्रांसफर किया गया है। इन्हीं में से दो से तीन खाते ऐसे हैं, जिनसे क्रिप्टो करेंसी खरीदी गई है। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि अब तक लगभग 100 बैंक खाते सामने आ चुके हैं, जिनमें ठगी के पैसों को भेजा गया है। साथ ही तीन टीमें भी अलग-अलग राज्यों में रवाना की गई है। जल्द ही ठगों का पता लगा लिया जाएगा।
क्या है क्रिप्टो करेंसी
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी एक डिजिटल मुद्रा (क्रिप्टो करेंसी) है। इसकी कीमत अमेरिकी डॉलर के लगभग बराबर है। क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के जरिये खरीदा जा सकता है। ऐसे कई एप हैं, जिसके माध्यम से लेनदेन हो रहा है। एक बार पैसा क्रिप्टो करेंसी में बदल जाता है, तो इसे कई खातों और वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसे ट्रैक करना और रिकवर करना बेहद मुश्किल है।