फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डिप्टी सीएम ने सीएम योगी के बयान से किया किनारा, बोले - बंटोगे तो कटोगे यह बीजेपी का नारा नहीं

Sat, 16 Nov 2024 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे यह बीजेपी का नारा नहीं है। बीजेपी का नारा सबका साथ सबका विकास और एक रहोगे तो सेफ रहोगे है। यही नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा किस संदर्भ में दिया है यह हम नहीं बता सकते।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे यह बीजेपी का नारा नहीं है। बीजेपी का नारा सबका साथ सबका विकास और एक रहोगे तो सेफ रहोगे है। यही नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा किस संदर्भ में दिया है यह हम नहीं बता सकते।

विज्ञापन

शनिवार को देर शाम प्रयागराज पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी के यहां आयोजित भंडारे में हिस्सा लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन रही है। सपा को या अखिलेश यादव को युवाओं के बारे में या परीक्षाओं और भर्ती के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकाल में युवाओं के साथ बहुत अन्याय किया है। केशव मौर्य ने कहा कि बीजेपी यूपी उप चुनाव में सभी सीटें जीतने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास है। भाजपा का जो नारा होता है वह अलग होता है। सपा का सूर्य अस्त हो चुका है। उनकी साइकिल पंक्चर हो गई है। सपा को वोट देने का मतलब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें