फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू होगा सर्वे : वाराणसी से प्रयागराज बीच चलेगा क्रूज, दो स्थानाें पर बनेगी जेटी

Sat, 26 Nov 2022 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अब महाकुंभ-2025 से पहले फिर से इसी तरह की पहल की गई है। इसके तहत गंगा नदी में वाराणसी के अलावा करछना तथा यमुना में बोट क्लब के पास फ्लोटिंग जेटी बनाई जाएगी। 35 मीटर लंबे एवं आठ मीटर चौड़ी जेटी का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग कराएगा।
विज्ञापन
क्रूज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से प्रयागराज के बीच जल मार्ग से यात्रा कराने की एक बार फिर तैयारी शुरू की गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल की गई है। इसके लिए दो जगहों पर फ्लोटिंग जेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। कुंभ-2019 से पहले भी क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की थी लेकिन अमल में नहीं लाया जा सका। हालांकि, कुंभ आयोजन के दौरान किला घाट से संगम के बीच क्रूज चलाए गए थे।

विज्ञापन



अब महाकुंभ-2025 से पहले फिर से इसी तरह की पहल की गई है। इसके तहत गंगा नदी में वाराणसी के अलावा करछना तथा यमुना में बोट क्लब के पास फ्लोटिंग जेटी बनाई जाएगी। 35 मीटर लंबे एवं आठ मीटर चौड़ी जेटी का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग कराएगा। इस पर सात करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होने की बात कही जा रही है।


इसके अलावा क्रूज संचालन के लिए गंगा में सर्वे भी कराया जाएगा। सर्वे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से कराया जाएगा। दो-तीन दिनों में सर्वे शुरू होने की उम्मीद है। इस बाबत पूर्व में भी सर्वे कराया जा चुका है। रिपोर्ट में कहा गया था कि  क्रूज सेवा शुरू की जा सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि  क्रूज सेवा शुरू करने में जलमार्ग को लेकर किसी तरह की बाधा नहीं आने जा रही। हालंकि, अफसर इस बारे में अभी कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन



किला घाट से संगम तक क्रूज चलाने की भी योजना
किला घाट से संगम तक सामान्य दिनों में क्रूज चलाने की भी योजना है। कुंभ-2019 में पर्यटकों को संगम भ्रमण कराने के लिए यह सेवा शुरू की गई थी। शुरुआती दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इसका लुत्फ भी उठाया था। इसके अलावा वाराणसी में पर्यटकों को क्रूज के माध्यम से घाट घुमाए जाते हैं। ऐसे में यहां भी स्थायी तौर पर क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें