फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीआरपीएफ जवान के बेटे ने यमुना पुल से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नए यमुना पुल से बृहस्पतिवार दोपहर सीआरपीएफ के जवान के बेटे अंश प्रताप सिंह (21) ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने बाइक को रोड पर छोड़ दिया। करीब साढ़े छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बाहर निकाला गया। पुलिस जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना मानधाता गांव गाजीपुर के सीआरपीएफ जवान विजय प्रताप सिंह का परिवार शांतिपुरम में रहता है। अंश घर का इकलौता बेटा था। घर में माता-पिता के अलावा छोटी बहन है। वह किसी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह परिजनों से कहकर निकला कि वह बाइक से घूमने जा रहा है, थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। दोपहर करीब दो बजे वह नए यमुना पुल पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने जल पुलिस के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद रात करीब 8:30 बजे अंश का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें