फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagra : सुलेमसराय के दधिकांदो मेले में उमड़ी भीड़, हाथी पर सवार होकर निकले श्रीकृष्ण-बलदाऊ

Mon, 25 Aug 2025 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुलेमसराय के दधिकांदो मेले में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। चौफटका से लेकर बेगम बजार तक पूरा मेला क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी में जगमग होता रहा।
विज्ञापन
सुलेमसराय दधिकांदो मेले में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुलेमसराय के दधिकांदो मेले में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। चौफटका से लेकर बेगम बजार तक पूरा मेला क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी में जगमग होता रहा। रात आठ बजे ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ की आरती के साथ पूजन किया गया। आरती-पूजन में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश अरुण टंडन और विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल भी शामिल हुए। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ हाथी पर सवार होकर दर्शन देने के लिए निकले। उनके साथ पांचों पांडव घोड़े पर सवार हुए।

विज्ञापन


पाइप बैंड, डीजे बैंड और काशी से आया डमरू दल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही डांडिया ग्रुप और खाटू श्याम की शोभायात्रा भी निकली। वहीं, श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ ही सामाजिक संदेश देते हुए दर्जनों चौकियां भी निकाली गईं। बच्चे देर रात तक झूलों का आनंद लेते रहे। वहीं, चौराहे पर लाइडस्पीकर कंपीटिशन हुए।

प्रवक्ता हिमांशु निक्की गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पीयूष केसरवानी, विरेंद्र केसरवानी, सुभाष केसरवानी और संयोजक नरेंद्र खेड़ा के साथ ही कई पदाधिकारियों के नेतृत्व में मेला भव्यता के साथ आयोजित किया गया। आरएफ, पीएसी, सिविल डिफेंस और घुड़सवार पुलिस के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें