फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीएपी खाद की बिक्री शुरू होते ही लगी भीड़

Wed, 28 Oct 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सोरांव -- डीएपी खाद खरीदने के लिए इफको किसान सेवा केंद्र व ई बाजार केंद्र पर जुटे किसान
विज्ञापन
इफको किसान सेवा केंद्र पर सोमवार को डीएपी खाद की बिक्री शुरू हुई। आलू बोआई के लिए किसानों को इसकी भारी आवश्यकता थी। किसान सुबह से ही डीएपी खाद लेने के लिए लंबी लाइन में लग गए। वे अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे लेकिन कर्मचारियों की मनमानी के चलते शाम तक कई किसानों को खाद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

उन्हें मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। इलाके के किसान राज किशोर, विजय बहादुर और विनय सिंह ने आरोप लगाए। उन्होंने इफको ई बाजार प्रभारी व दलालों की मिलीभगत से जरूरतमंदों को खाद न मिलने की बात कही। इस संबंध में इफको किसान सेवा केंद्र व ई बाजार प्रभारी सूर्या ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें